भारत

महाबोधि मंदिर पहुंचे धर्मगुरु दलाई लामा, विश्वशांति के लिए गर्भगृह में की पूजा

jantaserishta.com
23 Dec 2022 3:08 PM IST
महाबोधि मंदिर पहुंचे धर्मगुरु दलाई लामा, विश्वशांति के लिए गर्भगृह में की पूजा
x
गया (आईएएनएस)| बिहार में बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए पवित्र स्थल बोधगया में शुक्रवार को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा महाबोधि मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा अर्चना की। इस क्रम में दलाई लामा को देखने और उनके स्वागत के लिए बड़ी भीड़ जुटी रही। धर्म गुरु दलाई लामा 22 दिसंबर को बोधगया पहुंचे। उनके प्रवास के मद्देनजर बोधगया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धर्म गुरु के बोधगाया में करीब एक महीने प्रवास का कार्यक्रम है।
धर्म गुरु शुक्रवार को तिब्बत मंदिर से निकलकर महाबोधि मंदिर पहुंचे। मंदिर के अंदर गृभगृह में पहुंचकर उन्होंने विश्वशांति के लिए विशेष पूजा अर्चना की और उसके बाद वे महाबोधि वृक्ष के भी दर्शन किए।
उनके मंदिर में रहने तक महाबोधि मंदिर में अन्य श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।
धर्मगुरु के महाबोधि मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सड़कों के किनारे उनके दर्शन और उनके स्वागत के लिए बड़ी भीड़ इकट्ठा रही। उपस्थित लोग उनकी बस एक झलक पाना चाह रहे थे।
बोधगया स्थित कालचक्र मैदान में दलाई लामा का 29 दिसंबर से चार दिवसीय टीचिंग कार्यक्रम भी तय है। इस दौरान वे श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश विदेश के बौद्ध धर्मावलंबियों के पहुंचने की संभावना है।
बोधगया बौद्ध धर्मावलंबियों का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। मान्यता है कि यहीं बोधिवृक्ष के नीचे महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story