भारत

धार्मिक किताबों को किया आग के हवाले, दक्षिणपंथी समूह पर लगा ये आरोप

jantaserishta.com
13 Dec 2021 8:34 AM IST
धार्मिक किताबों को किया आग के हवाले, दक्षिणपंथी समूह पर लगा ये आरोप
x
अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

कोलार: कर्नाटक के कोलार में कुछ दक्षिणपंथी ग्रुप के लोगों ने चर्च में धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाकर ईसाई धार्मिक पुस्तकों में आग लगा दी. अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि ईसाई समुदाय को धार्मिक पुस्तिकाएं बांटने के खिलाफ चेतावनी दी गई है. घटना में अब तक किसी भी दक्षिणपंथी समूह के सदस्य को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
यह घटना उस समय हुई जब ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि प्रचार अभियान के तहत घर-घर जा रहे थे. दक्षिणपंथी समूहों के सदस्यों ने उन्हें रोका और पूछताछ की, और फिर किताबे छीन कर उसमें आग लगा दी.
बता दें कि कर्नाटक में बीते 12 महीनों में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर कई हमले हो चुके हैं. राज्य में इस तरह के हमले उस वक्त शुरू हुए थे जब राज्य की बीजेपी सरकार ने जबरन धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पर विचार करना शुरू किया था.
रविवार को, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि जबरन धर्मांतरण पर विधेयक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में चर्चा के लिए पेश होगा और यह राज्य में जबरन धर्मांतरण से लोगों को बचाने के लिए था.
बोम्मई ने कहा, "बिल केवल प्रलोभन द्वारा धर्मांतरण को रोकने के लिए है." उन्होंने उत्तर प्रदेश में ऐसे ही एक कानून के संदर्भ में कहा, "अधिकांश लोग चाहते हैं कि अन्य राज्यों में बनाए गए कानूनों का अध्ययन करने के बाद राज्य में भी ऐसा ही कानून लाया जाए."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story