पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों के बीच आम आदमी को राहत, आज नहीं हुआ पेट्रोल डीजल के दामों में इज़ाफ़ा

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के मोर्चे पर आज आम आदमी को राहत मिली है. आज यानी शुक्रवार के दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है. आज तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. बता दें कि अब 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा चुकी है. अब तक तेल की कीमतों में 6.40 रुपए तक का इजाफा हो चुका है. गुरुवार को भी पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे का इजाफा हुआ था, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तेजी से आम आदमी की जेब पर खासा असर पड़ रहा है. राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार चली गई है. 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के भाव में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी और इजाफा हो सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





