भारत
रणवीर इलाहाबादिया को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश
jantaserishta.com
28 April 2025 2:10 PM IST

x
मुंबई: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील टिप्पणी कर फंसे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के लिए सोमवार राहत भरा रहा। सुप्रीम कोर्ट ने उनके पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बताया कि इलाहाबादिया के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। हालांकि, जब भी जरूरत होगी इलाहाबादिया को पेश होना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर सेल से पासपोर्ट हासिल करने के लिए आवेदन करने की भी अनुमति दे दी है। 1 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को झटका देते हुए पासपोर्ट जारी करने की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान रणवीर के वकील ने कहा कि पॉडकास्टर जांच में सहयोग कर रहे हैं, जहां भी पूछताछ के लिए बुलाया जाता है, वहां वह जाते हैं।
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को इस शर्त पर अपने पॉडकास्ट को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी कि वह "शालीनता और नैतिकता के मानकों" को बनाए रखेंगे। याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को भविष्य में फिर ऐसी गलती न करने की शर्त पर उन्हें गिरफ्तारी से राहत के साथ पॉडकास्ट करने की अनुमति दी थी।
इस बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणवीर इलाहाबादिया ने प्रशंसकों को जानकारी दी कि वह नए पॉडकास्ट के लिए तैयार हैं। माफी मांगने के साथ ही रणवीर ने कहा कि वह अब और अधिक जिम्मेदारी के साथ कंटेंट तैयार करेंगे। इसके साथ ही एक और मौका देने की भी बात कही। उन्होंने लोगों से रणवीर शो में एक नए रणवीर को देखने की भी बात कही। रणवीर ने बताया कि यह दौर उनके लिए बेहद कठिन था, लेकिन दोस्तों से मिले सकारात्मक संदेशों और अपनों के साथ ने उनकी मदद की। इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से वादा किया कि वह "अधिक जिम्मेदारी" के साथ कंटेंट बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बहुत सारी धमकियों और विरोध में लिखे गए कई न्यूज आर्टिकल के बीच, मिले समर्थन और मैसेज ने उनका और उनके परिवार का बहुत साथ दिया।
उन्होंने कहा, "जीवन के सबसे बुरे पलों में ही आपको एहसास होता है कि केवल सफलता ही आपके साथ नहीं होगी, आपको असफलता का सामना भी करना पड़ेगा। तो आज मैं सिर्फ अपने दिल की बात आप लोगों से शेयर करूंगा, खास तौर पर उन लोगों के लिए, जिन्होंने हमारी मदद की।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





