यात्रियों को राहत: ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, देखें लिस्ट

चंदौली: Indian Railway News: छुट्टियों का सीजन आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. लिहाजा, यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेलवे ने पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के अंतर्गत चलने वाली 04 जोड़ी ट्रेनों में साधारण श्रेणी के 09 अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है. पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत चलने वाली ट्रेन नंबर 15527/28 कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस, 05513/14 समस्तीपुर-जयनगर-समस्तीपुर स्पेशल, 03611/12 पटना-सासाराम-पटना स्पेशल और 13249/50 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस मे 9 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





