भारत

कारोबारी को राहत: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटेगा, दुकानों पर लागू ऑड-ईवन सिस्टम भी होगा बंद

jantaserishta.com
21 Jan 2022 10:16 AM IST
कारोबारी को राहत: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटेगा, दुकानों पर लागू ऑड-ईवन सिस्टम भी होगा बंद
x

नई दिल्ली: दिल्ली में सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू (weekend curfew delhi) हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ-साथ बाजारों में दुकान खोलने के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम को भी बंद किया जाएगा. साथ ही प्राइवेट दफ्तर भी 50 फीसदी स्टाफ के साथ फिर खुल सकेंगे. कोरोना के मामले घटने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. फिलहाल इन प्रस्तावों को आगे मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा गया है.

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने पर कई पाबंदियां लगाई गई थीं. इसमें वीकेंड कर्फ्यू, दुकानों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम भी शामिल था. प्राइवेट दफ्तरों को पूरी तरह बंद करके WFH लागू किया गया था. दुकानों के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम का काफी विरोध हो रहा था.
फिलहाल दिल्ली में कोविड केसों की संख्या में गिरावट आई है लेकिन देश के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले आए वहीं 703 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. कोरोना केसों का यह नंबर कल के मुकाबले करीब 30 हजार ज्यादा है. इसके अलावा कई महीनों बाद 700 से ज्यादा मौतें हुई हैं. वहीं राजधानी दिल्ली में कल 12306 कोरोना केस मिले थे और 46 लोगों ने जान गंवाई थी. दिल्ली में संक्रमण दर भी धीरे-धीरे कंट्रोल में आ रहा है. दिल्ली सरकार ने पहले ही कहा था कि अगर कोविड कंट्रोल में आया तो पाबंदियों को हटाया जा सकता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story