कोरोना मामलों के बीच राहत भरी खबर, दिल्ली में नए मामलों में आई गिरावट, संक्रमण दर 6 प्रतिशत से अधिक

राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच सोमवार को राहत भरी खबर सामने आई है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 1076 नए मामले आए जो रविवार को जारी हुए आंकड़ों से 409 केस कम हैं। हालांकि संक्रमण दर 6.42 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में सोमवार को किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई जबकि 1329 संक्रमण से ठीक हो गए। दिल्ली में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 18,85,636 पहुंच गई है। इनमें से 1852388 मरीज ठीक हो गए। जबकि मृतकों की संख्या 26,175 पर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





