देश में कोरोना के नए मामलों में राहत, लेकिन मौत के आंकड़ों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पीक पर भी नहीं था ऐसा हाल, देखें 24 घंटे का ग्राफ

भारत में लगातार कम हो रहे कोरोना के नए मामले तो राहत देने वाले हैं, लेकिन मौत की बढ़ती संख्या चिंता करने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो कोरोना जब भारत में पीक पर था यानी रोज चार लाख के नए मामले सामने आ रहे थे, उसकी तुलना में आज के मौत का आंकड़े परेशान करने वाले हैं। भारत में 6 मई को सबसे ज्यादा नए केस सामने आए थे। उस दिन 3920 मरीजों की कोरोना के कारण जान चली गई थी। वहीं, आज जब 2.63 लाख नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है तो मौतों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। covid19india.org द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4329 मरीजों की मौत हो गई।
भारत में #COVID19 के 2,63,533 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,52,28,996 हुई। 4,329 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,78,719 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2021
4,22,436 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,15,96,512 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 33,53,765 है। pic.twitter.com/xKcUKAtkXW
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





