भारत

तबलीगी जमात के लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

jantaserishta.com
12 May 2022 5:50 PM IST
तबलीगी जमात के लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
x

नई दिल्ली: कोरोनाकाल में ब्लैकलिस्ट किए गए तबलीगी जमात के विदेशी नागरिकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अब इन विदेशियों को वीजा मिलने में आसानी होगी.

करोनाकाल में भारत सरकार के दिशानिर्देश का पालन न करने के लिए करीब 3500 लोगों को ब्लैकलिस्ट किया गया था. ये सभी विदेशी नागरिक थे, जो तबलीगी जमात के सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए थे. भारत सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाने का मतलब ये है कि इन्हें दोबारा भारत का वीजा मिलना मुश्किल होता, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि इनको वीजा देने के लिए भारत सरकार ब्लैकलिस्ट किए जाने को नजरंदाज करेगी यानी कि ब्लैकलिस्ट किया जाना बेमायने होगा.
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया कि भविष्य में अगर तबलीगी जमात के लोग दोबारा वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो सरकार कानून के मुताबिक, उनके वीजा आवेदन पर फैसला लेगी. जस्टिस ए एम खानविलकर, जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस जे बी पारदीवाला की बेंच ने ये फैसला सुनाया है.
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि अगर किसी विदेशी नागरिक को बरी कर दिया गया है तो उसे वापस यात्रा करने में कोई कठिनाई नहीं होगी. अगर कोई दिक्कत आती है तो खुद उनका दफ्तर ऐसे लोगों की मदद करेगा.
बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के कार्यक्रम को कोरोना वायरस को फैलाने वाला बड़ा क्लस्टर माना गया था. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में केस दर्ज किए गए थे. उन पर आरोप थे कि लॉकडाउन की बंदिशों के बावजूद वो विभिन्न मस्जिदों में गए और लोगों से मिले थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story