भारत
सचिवालय घेराव मामले में अर्जुन मुंडा सहित 27 भाजपा नेताओं को हाईकोर्ट से राहत
jantaserishta.com
3 April 2024 2:02 PM IST

x
फाइल फोटो
रांची: रांची में 11 अप्रैल, 2023 को भाजपा के सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस से हुई झड़प को लेकर दर्ज एफआईआर में नामजद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी, सांसद संजय सेठ, दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, ढुल्लू महतो सहित भाजपा के 27 नेताओं को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है।
इन सभी ने रांची के धुर्वा थाने में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने के लिए याचिका दायर की थी, जिसपर बुधवार को सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने इन पर अगले आदेश तक किसी भी तरह पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा ने सचिवालय घेराव का आह्वान किया था। पुलिस ने सचिवालय और आसपास के इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी थी।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन, आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। उन पर लाठी चार्ज भी हुआ था। पुलिस की ओर से कराई गई एफआईआर में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर बोतल एवं पत्थर फेंकने और निषेधाज्ञा तोड़ने का आरोप लगाया गया था।
Tagsझारखंड हाईकोर्टझारखंड सचिवालयअर्जुन मुंडाभाजपा नेताJharkhand High CourtJharkhand SecretariatArjun MundaBJP leader
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





