भारत

विधायक अनंत सिंह को राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

jantaserishta.com
25 May 2026 5:02 PM IST
विधायक अनंत सिंह को राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
x
गोपालगंज: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एक अदालत ने सोमवार को बड़ी राहत दी है। गोपालगंज की एक अदालत ने अश्लील नृत्य और हथियार लहराने वाले एक मामले में फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। वायरल वीडियो में हथियार लहराने से संबंधित एक मामले में गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के बाद अदालत ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगा दी है।
वहीं, अग्रिम जमानत का फैसला कोर्ट ने सुरक्षित रखा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होनी है। पटना हाईकोर्ट से पहुंचे अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन ने विधायक अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस की और विधायक को निर्दोष बताते हुए अग्रिम जमानत देने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अपील की। एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए फैसले को सुरक्षित रख लिया है और 30 मई को अगली सुनवाई की तिथि मुकर्रर कर दी है।
बता दें कि मीरगंज थाने के सेमरांव गांव में बीते 2-3 मई को अनंत सिंह यहां गुंजन सिंह के घर पर आयोजित जनेऊ कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे, जहां समर्थकों के हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। मीरगंज पुलिस ने इसी मामले में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत 9 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। इसे लेकर राजनीति भी खूब हुई थी।
सोशल मीडिया पर इस समारोह का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने हथियारों की बैलिस्टिक जांच के लिए विधायक को 15 मई तक उपस्थित होकर हथियारों की जांच कराने के लिए नोटिस दिया था, जिसमें विधायक और उनके समर्थक हथियार और उसके लाइसेंस के साथ उपस्थित नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस ने दो नए धाराओं को एफआईआर में जोड़ने के लिए अदालत में अर्जी दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story