भारत
हाईकोर्ट से बड़ी खबर: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री को राहत, अनिल देशमुख को जमानत मिली, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
12 Dec 2022 11:27 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत दे दी है. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही थी. जानकारी के मुताबिक जैसे ही जस्टिस एमएस कार्णिक ने अपना फैसला सुनाया. वैसे ही परिवार के एक सदस्य ने उत्साहित होकर जश्न मनाया.
अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति कार्णिक ने कहा कि CBI की मांग है कि इस मामले में एक हफ्ते का स्टे दिया जाए. जैसा कि ईडी के मामले में जस्टिस जमादार ने दिया था. वहीं वकील ठक्कर ने मांग की कि हमारा कोर्ट से निवेदन है कि प्लीज इस ऑर्डर को 10 दिन बाद लागू किया जाए.
न्यायमूर्ति कार्णिक ने कहा कि जमानत आदेश 10 दिन बाद प्रभावी होगा क्योंकि अदालत आज रात ही आदेश अपलोड करेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





