रिलायंस ज्वेलरी शोरूम लूटकांड, मुख्य आरोपी दबोचा गया

देहरादून: रिलायंस ज्वेलरी शोरूम, देहरादून में डकैती डालने में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को पुलिस ने बिहार के वैशाली के दिलावरपुर गोवर्धन गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी को वहां से दून लाकर पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
डकैती डालने शोरूम पहुंचे पांच बदमाशों में अब तक तीन हत्थे चढ़ चुके हैं। जबकि, दो की तलाश की जा रही है। दून में सचिवालय से कुछ कदम की दूरी पर स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में बीते नौ नवंबर को डकैती पड़ी थी।
डकैत शोरूम से 14 करोड़ रुपये के गहने ले गए थे। इस मामले में फरार बदमाशों में प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी पानापुर दिलावरपुर वैशाली बिहार भी शामिल था। प्रिंस समेत उसके बाकी साथियों की तलाश में पुलिस टीमें बिहार में डेरा डाले हुए हैं।
वहां बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस ने आरोपी को वैशाली से पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को बिहार कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दून लाया जाएगा।
यह गैंग दून समेत विभिन्न शहरों में अब तक कई ज्वेलरी शोरूम में डाका डाल चुका है। दून में इस गैंग ने 14 करोड़ रुपये के गहने लूटे। देशभर में लूटे गए गहनों की कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, कहीं भी पुलिस इस गैंग से ज्वेलरी की रिकवरी नहीं कर पाई।
देहरादून की डकैती में रिकवरी की संभावना कम है। यह गैंग फिल्मी तरीके से काम करता है। बदमाश लूटे गए माल को कुछ घंटे के भीतर सरगना की बताई दूसरी टीम को दे देते हैं।
दून में डकैती के आरोपियों को दबोचने में साइबर ठगों को ट्रैस करने वाली तकनीक काम आई है। इसके जरिए तीन मुख्य बदमाश पकड़े गए हैं। बाकी की गिरफ्तारी को इसी तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-देहरादून
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






