भारत

पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय की राजभाषा मार्गदर्शिका वर्ष 2023 का विमोचन

Shantanu Roy
17 Jan 2023 3:09 PM GMT
पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय की राजभाषा मार्गदर्शिका वर्ष 2023 का विमोचन
x
बड़ी खबर
जबलपुर। महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व तथा अपर महाप्रबंधक/मुख्य राजभाषा अधिकारी शोभन चौधुरी के सम्यक मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेलवे पर भारत सरकार की राजभाषा नीति का समुचित अनुपालन किया जा रहा है। राजभाषा नीति को और प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में मंगलवार दिनांक 17 जनवरी, 2023 को महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे, सुधीर कुमार गुप्ता के करकमलों से राजभाषा मार्गदर्शिका वर्ष 2023 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर महाप्रबंधक, शोभन चौधुरी, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, आर.एस. सक्सेना, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश पाठक, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक डी. सी. अहिरवार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. के. अलबेला, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त पी.के. गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजिनियर अनिल कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक पंकज शर्मा सहित पश्चिम मध्य रेलवे के अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि राजभाषा मार्गदर्शिका में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने वाली कई महत्वपूर्ण सूचनाओं को संजोया गया है। इसमें भारत सरकार की राजभाषा संबंधी नीतियों, राजभाषा नियमों एवं अधिनियमों को संकलित किया गया है। साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सरकारी कामकाज में दिन-प्रतिदिन की राजभाषा प्रगति का विवरण भी दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा रेलकर्मियों के लिए पदोन्नति परीक्षाओं में पूछे जाने वाली राजभाषा संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियाॅं जैसे-राजभाषा अधिनियम 1963, राजभाषा नियम 1976, आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के नामों की जानकारी भी शामिल है। साथ ही धारा 3 (3), के अन्तर्गत शामिल 14 दस्तावेजों की जानकारी, राजभाषा प्रोत्साहन एवं पुरस्कार योजनाओं की जानकारी भी सम्मिलित की गई है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यालय के राजभाषा अधिकारी राज रंजन श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर को मिलेगा रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक,
पमरे को चल वैजयंती शील्ड
पश्चिम मध्य रेल को रेलवे बोर्ड से राजभाषा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण पुरस्कार मिलने की घोषणा हुई है। प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, श्री रविशंकर सक्सेना को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक से नवाजा जाएगा। इसके अलावा रेलवे बोर्ड की आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी चल वैजयंती शील्ड जबलपुर मंडल को प्रदान करने का निर्णय रेलवे बोर्ड स्तर पर किया गया है। इसके लिए महाप्रबन्धक श्री सुधीर कुमार गुप्ता ने सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे के रेल अधिकारियों एवं रेलकर्मियों को बधाई दी है।
Next Story