भारत

पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय की राजभाषा मार्गदर्शिका वर्ष 2023 का विमोचन

Nilmani Pal
19 Jan 2023 11:37 AM GMT
पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय की राजभाषा मार्गदर्शिका वर्ष 2023 का विमोचन
x

जबलपुर। महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व तथा अपर महाप्रबंधक/मुख्य राजभाषा अधिकारी शोभन चौधुरी के सम्यक मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेलवे पर भारत सरकार की राजभाषा नीति का समुचित अनुपालन किया जा रहा है। राजभाषा नीति को और प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे, सुधीर कुमार गुप्ता के करकमलों से राजभाषा मार्गदर्शिका वर्ष 2023 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर महाप्रबंधक, शोभन चौधुरी, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, आर.एस. सक्सेना, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश पाठक, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक डी. सी. अहिरवार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. के. अलबेला, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त पी.के. गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजिनियर अनिल कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक पंकज शर्मा सहित पश्चिम मध्य रेलवे के अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि राजभाषा मार्गदर्शिका में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने वाली कई महत्वपूर्ण सूचनाओं को संजोया गया है। इसमें भारत सरकार की राजभाषा संबंधी नीतियों, राजभाषा नियमों एवं अधिनियमों को संकलित किया गया है। साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सरकारी कामकाज में दिन-प्रतिदिन की राजभाषा प्रगति का विवरण भी दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा रेलकर्मियों के लिए पदोन्नति परीक्षाओं में पूछे जाने वाली राजभाषा संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियाॅं जैसे-राजभाषा अधिनियम 1963, राजभाषा नियम 1976, आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के नामों की जानकारी भी शामिल है। साथ ही धारा 3 (3), के अन्तर्गत शामिल 14 दस्तावेजों की जानकारी, राजभाषा प्रोत्साहन एवं पुरस्कार योजनाओं की जानकारी भी सम्मिलित की गई है ।

Next Story