भारत

रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ देकर युवती का किया रेप, बेहोशी में बनाया वीडियो, फिर किया ये काम

jantaserishta.com
13 Nov 2020 9:00 AM IST
रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ देकर युवती का किया रेप, बेहोशी में बनाया वीडियो, फिर किया ये काम
x

DEMOPIC 

बेहोशी के हालत में किसी दूसरी जगह पर ले गया.

यूपी के आजमगढ़ में एक युवती के साथ उसके रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती का रिश्तेदार उसे बाजार घुमाने ले गया था. जहां खाने में नशीली चीज पिलाकर उसने युवती को किडनैप कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इतना ही नहीं युवक ने इस दौरान युवती का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस बात का पता चलते ही युवती ने थाने में केस दर्ज कराया है.

पीड़िता द्वारा बताया गया कि उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोशीके हालत में किसी दूसरी जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी फोटो भी बना ली और शादी न करने की धमकी पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी बात कही.




सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल

पीड़िता ने आगे कहा कि जब उसकी बात नहीं बनी तो सभी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. जब इस घटना की जानकारी हुई तो हम लोग पुलिस के पास आए. पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. हम चाहते हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवती थाना पवई क्षेत्र की रहने वाली है. युवती के रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म का मामला आया है. इस संबंध में तत्काल एफआईआर दर्ज करने के आदेश थाना पवई को दिए गए हैं. उनके द्वारा एक चिप दी गई है. जिसमें सबूत के रूप में कुछ तस्वीरें हैं. जो भी दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story