SP से मिलने पहुंचे हिजाब की मांग करने वाली छात्राओं के परिजन, बोले- निजी जानकारी सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट

उडुपी: शैक्षणिक संस्थान में हिजाब पहनकर एंट्री की मांग करने वाली 6 मुस्लिम छात्राओं की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। यह शिकायत उनके परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई है। यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है, जब हिजाब को लेकर छिड़ा विवाद कर्नाटक के उडुपी जिले से बाहर निकलकर देश भर में फैलने लगा है। उडुपी जिले के एसपी एन. विष्णुवर्धन के समक्ष लड़कियों के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इस तरह से जानकारी साझा किए जाने से छात्राओं की सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है। इसलिए यह जानकारी शेयर करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया जाना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





