भारत
लापता केदार भंडारी के परिजनों ने दिया धरना, कांग्रेस का भी साथ
jantaserishta.com
24 Nov 2022 3:56 PM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| केदार भंडारी 3 महीने से लापता है। और पुलिस ना तो उसका शव ढूंढ पाई और ना ही उसे ढूंढ पाई। ऐसे में अपने बेटे को लेकर हो रही पुलीसिया जांच से असंतुष्ट माता पिता ने गुरुवार को गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। उनके अनुसार अभी तक क्या जांच हुई है, इसको पुलिस सार्वजानिक करे।
आपको बता दें अपने घर से अग्निवीर भर्ती में शामिल होने केदार भंडारी ऋषिकेश पहुंच गए थे। जहां लक्ष्मण झूला पुलिस ने उन्हें चोरी के इल्जाम में पकड़ा था। पुलिस के अनुसार केदार भंडारी ने थाने से भागकर पुल से कूदकर गंगा में छलांग लगा दी। तब से उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं कोर्ट के आदेश पर पुलिस कर्मियों पर भी मुकदमे दर्ज हुए हैं।
हालांकि केदार भंडारी के परिवार पुलिसिया कार्रवाई से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। वहीं कांग्रेस इसको बड़ा मुद्दा बना रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा उत्तराखंड के डीजीपी का इस्तीफा मांग रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





