भारत
दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने किया प्रदर्शन
Shantanu Roy
6 March 2023 6:36 PM GMT

x
बड़ी खबर
फरीदाबाद। शहर में दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने नाराज लड़की के परिजनों ने आज पुलिस कमिश्नर ऑफिस तक पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और उससे मुलाकात की। साथ ही न्याय के लिए गुहार लगाई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि 8 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने मामले की निष्पक्ष तरीके जांच के लिए आश्वासन दिया। बता दें कि शीतल की 28 मार्च को मौत हो गई थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। परिवार का आरोप था कि शादी में पूरा पैसा लगाए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग लगातार पैसे की मांग करते थे। इस वजह से उसकी हत्या कर दी गई।
परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले की शीतल की शादी हुई थी। इस दौरान वह पचास लाख से ज्यादा की रकम अलग-अलग समय पर ससुराल के लोग दे चुके थे, लेकिन ससुराल वाले और भी ज्यादा पैसे की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शीतल की लड़की होने के बाद से उनका अत्याचार और भी बढ़ गया। जिसके बाद पंचायत हुई कि वे अब से ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ और लड़की मृत अवस्था मिल गई। इस संबंध में परिजनों में 1 तारीख को ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, लेकिन अभी तक सिर्फ पति की ही गिरफ्तारी हुई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह प्रदर्शन करने पर उग्र हो जाएंगे।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story