भारत
बात नहीं करने पर रिश्तेदार ने की महिला की हत्या, बार-बार किया तलवार से वार
jantaserishta.com
24 May 2023 4:27 PM IST

x
मार पीट के दौरान आरोपी भी घायल हो गया था।
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान के कोटा जिले के तलवाड़ी इलाके में कथित तौर पर बात नहीं करने पर एक महिला की उसके रिश्तेदार ने हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। डीएसपी अमर सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान नरेंद्र के रूप में हुई है। नरेंद्र 52 वर्षीय पीड़िता भावना के घर में तलवार लेकर घुस गया और वहीं छिप गया था। नरेंद्र ने भावना पर बार-बार तलवार से हमला किया, जब वद खुद को बचाने की कोशिश कर रही थी तब उसके पैर और पेट पर तलवार के वार से चोट आई। मार पीट के दौरान आरोपी भी घायल हो गया था।
घर में मौजूद लोगों ने नरेंद्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और भावना को अस्पताल लाया गया, जहां ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। भावना के परिवार में एक बेटा और एक बेटी और एक बीमार पति है। पति राकेश गौतम के विकलांग हो जाने के बाद वह मेडिकल स्टोर चलाती थी। नरेंद्र भी कथित तौर पर शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। भावना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tagsराजस्थानकोटाराजस्थान न्यूज़राजस्थान पुलिसमहिला की हत्याहत्याrajasthankotarajasthan newsrajasthan policemurder of womanmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





