भारत

रिश्ते तार-तार...पुरानी दुश्मनी का खौफनाक बदला, भतीजी को बनाया निशाना

jantaserishta.com
7 Oct 2025 12:00 PM IST
रिश्ते तार-तार...पुरानी दुश्मनी का खौफनाक बदला, भतीजी को बनाया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
मुंबई: महाराष्ट्र के खार में एक व्यस्त सड़क पर 15 साल की भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी. मालूम हुआ कि शख्स ने लड़की के माता-पिता से पुरानी दुश्मनी के चलते ये हरकत की थी.
यह घटना रविवार रात को हुई जब किशोरी और उसकी सहेली सड़क किनारे एक रेस्टोरेंट में गए थे. पुलिस ने बताया कि वहां से गुज़र रहे आरोपी ने कथित तौर पर लड़की पर भद्दे कमेंट किए. जब लड़की ने उसका विरोध किया, तो उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया.
पुलिस ने बताया कि जांच में आरोपी और पीड़ित लड़की के परिवार के बीच विवाद का पता चला है. पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
बता दें कि परिवारों को बीच विवाद में किसी के घर की बहू बेटियों के साथ गलत व्यावहार या छेड़छाड़ का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story