भारत

महिला से बनाए संबंध फिर 14 साल की बेटी को दुष्कर्म के बाद मार डाला, शव को बोरी में भरकर फेंका कचरे में

Rani Sahu
18 Dec 2021 2:36 PM GMT
महिला से बनाए संबंध फिर 14 साल की बेटी को दुष्कर्म के बाद मार डाला, शव को बोरी में भरकर फेंका कचरे में
x
तमिलनाडु के कोयंबतूर से हैवानियत की दर्दनाक खबर आई है

तमिलनाडु के कोयंबतूर से हैवानियत की दर्दनाक खबर आई है। 44 साल के एक व्यक्ति ने पहले तो एक महिला से विवाहेतर संबंध बनाए और फिर उसकी 14 साल की बेटी की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना का अंजाम देने वाले आरोपी को कोयंबतूर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दुष्कर्म व हत्या के बाद नाबालिग का शव प्लास्टिक की बोरी में भरकर कचरे के ढेर में फेंक दिया था।

हत्या का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार को एक सफाईकर्मी को कचरे के ढेर से दुर्गंध आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मुथुकुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सरवनमपट्टी के पास किराए के मकान में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार मृत नाबालिग लड़की की मां अपने पति से आठ साल पहले अलग हो गई थी। महिला ने मुथु कुमार को 2.5 वजन के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद देकर नए जेवर लाने को कहा था, लेकिन उसने ये आभूषण बेच दिए व नकदी खर्च कर दी। इसके बाद लड़की की मां जब उससे इनकी बारबार मांग की तो इन्हें लौटाने के लिए तैयार हो गया।
इसी बीच 11 दिसंबर को मुथु कुमार महिला के घर पहुंचा। उस वक्त घर पर महिला की नाबालिग बेटी अकेली थी। मुथुकुमार ने उससे कहा कि वह अपनी मां को फोन कर कहे कि उसने उसे जेवर दे दिए हैं। इसके बाद उसने बच्ची को जेवर देने के लिए अपने घर बुलाया। जब बालिका सुबह करीब 11.30 बजे आरोपी के घर पहुंची तो उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जब पीड़िता ने भागने की कोशिश की तो उसने तकिये से उसका गला दबाया और फिर उसकी शॉल से गला घोंट दिया। दरिंदा यहीं नहीं रूका, इसके बाद उसने बालिका से दुष्कर्म भी किया।
Next Story