भारत

रिश्ता कलंकित, सौतेले पिता ने नाबालिग बेटियों से किया बलात्कार, रंगे हाथ पकड़ाया

jantaserishta.com
17 Oct 2024 8:14 AM IST
रिश्ता कलंकित, सौतेले पिता ने नाबालिग बेटियों से किया बलात्कार, रंगे हाथ पकड़ाया
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पत्नी ने मंगलवार शाम आरोपी को दरिंदगी करते रंगे हाथ पकड़ा तो घटना का पता चला। इसके बाद पत्नी ने एसीपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि उनकी पहली शादी बिजनौर में हुई थी। शादी के बाद उन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया। मनमुटाव के चलते उनका पहले पति से तलाक हो गया, जिसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहने लगीं। महिला के मुताबिक कुछ समय पहले उसने विवेकानंद नगर निवासी शराफत से निकाह कर लिया।
शराफत उन्हें और दोनों बेटियों को लेकर मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में रहने लगा। महिला के मुताबिक 15 अक्तूबर को किसी काम से बाहर गई थीं। दोपहर बाद वापस लौटीं तो पति शराफत 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पूछने पर बेटी ने बताया कि शराफत उसके साथ करीब छह महीनों से दुष्कर्म करता आ रहा था। किसी को बताने पर हत्या की धमकी देता था।
महिला के मुताबिक छोटी बेटी ने बताया कि पिता बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म करता था। महिला का कहना है कि आरोपी ने नाबालिग होने के बावजूद बेटी का निकाह करा दिया। महिला ने सास पर पति का साथ देने का आरोप लगाया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मां की भूमिका की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story