भारत

अजीब केस: भाई से कराई गई बहन की शादी, गया था मिलने, वहां हुआ कुछ ऐसा

jantaserishta.com
28 May 2021 3:59 PM IST
अजीब केस: भाई से कराई गई बहन की शादी, गया था मिलने, वहां हुआ कुछ ऐसा
x
DEMO PIC

बिहार के भागलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पहले से शादीशुदा बहन के साथ उसी के भाई की शादी लड़की के ससुराल वालों ने करा दी. यह सब तब हुआ जब भाई बहन से मिलने उसके ससुराल गया हुआ था.

दरअसल, यह मामला भागलपुर का है, यहां रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां की एक लड़की की शादी 17 मई को दूसरे थाना क्षेत्र के एक गांव के किसान लड़के के साथ हुई थी.
मंगलवार को लड़की का भाई बहन से मिलने के लिए उसके ससुराल गया, जहां बहन ने नाश्ता पानी कराकर भाई से बातचीत की और कमरा बंद कर लिया. ससुरालवालों को जब कुछ शक हुआ तो उन्होंने छिपकर देखा, दोनों कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में दिखे. इसी दौरान लड़की के ससुराल वालों ने इसकी तस्वीर और वीडियो बना ली.
ससुरालवालों ने दोनों से सवाल जवाब करना शुरू किया तो दोनों जवाब नहीं दे पाए. मामले को बिगड़ता देख लड़की ने भाई के साथ अपने मायके जाने की बात कही, इसके बाद ससुराल वाले भड़क गए.
ससुरालवालों ने लड़की के सामने ऐसा आदेश सुना दिया कि उसके होश उड़ गए. उन्होंने कहा कि जब तक तुम्हारा भाई तुम्हारी मांग में सिंदूर नहीं भरेगा तुम दोनों को यहां से जाने नहीं दिया जाएगा.
लड़के से भी यह बताया गया कि जब तक तुम दोनों की शादी नहीं होगी तब तक यहां से जाने नहीं दिया जाएगा, इतना सुनते ही दोनों काफी परेशान हो गए. आखिरकार भाई ने अपनी ही बहन की मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ विवाह किया.
इस पूरे मामले का खुलासा हुआ तो सब हैरान रह गए. दोनों को धमकी दी गई कि अगर तुम दोनों ने शादी नहीं की तो तस्वीरें-वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे. सबके सामने इसे दिखाया जाएगा.
इसके बाद अंततः लड़का लड़की को लेकर घर वापस आ गया. जब लड़के के घर वालों से इस मामले में कुछ पूछने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
हालांकि इसका वीडियो भी वायरल हुआ है. इस वीडियो को लड़की के ससुराल वालों ने बनाया था और इसे वायरल भी उन लोगों ने ही किया है. इस मामले पर लड़की के ससुराल वालों ने भी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story