भारत

रिश्ता शर्मसार: चाचा ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की, यहां छिपाया

jantaserishta.com
17 Jan 2022 12:43 PM IST
रिश्ता शर्मसार: चाचा ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की, यहां छिपाया
x
जानिए पूरा मामला।

ग्वालियर: शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना इलाक़े में इमलिया गाँव में मकर संक्रांति को छह साल की मासूम बच्ची के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। घटना को छिपाने के लिए उसने बच्ची की हत्या कर दी और लाश को गेहूं के स्टॉक को रखने वाले बर्तन (बिंडा) में छिपा दिया। बच्ची की दादी ने तलाश के दौरान पोती की लाश को बिंडा में देखा।

बताया जाता है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को इमलिया गांव के पास मेला लगता है। छह साल की बच्ची को परिवारवालों ने जब देखा तो वह नहीं दिखाई दी तो उन्हें यह लगा कि सहेलियों के साथ मेले में गई होगी। मगर जब रात तक वह नहीं दिखी तो तब उसकी तलाश शुरू हुई। परिवार वालों ने बच्ची के नहीं मिलने के कारण पुलिस को भी सूचना दी लेकिन घर मे दादी ने गेहूं को डालने के लिए बिंडा खोला तो उसमें मासूम का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला संगीन होने के कारण पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। घर में सदस्यों और आसपास के लोगो से कड़ी पूछताछ की गई तो मासूम बच्ची के चाचा उत्तम आदिवासी पर शक हुआ। वह पिछले दो दिन से गायब था। जब पुलिस ने इसे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। बताया जा रहा है इस दरिंदे चाचा ने ली मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story