भारत

रिश्ता शर्मसार! भांजी से मामा कर रहा था रेप, फिर एक दिन...

jantaserishta.com
10 May 2022 4:25 PM IST
रिश्ता शर्मसार! भांजी से मामा कर रहा था रेप, फिर एक दिन...
x

DEMO PIC

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से रिश्तों को शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर भांजी ने रिश्ते में लगने वाले मामा पर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि लोकलाज की वजह से वो पिछले पांच सालों से चुप थी, लेकिन मामा उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रेप करता रहा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रिश्ते में लगने वाला मामा उसके साथ रेप तब से कर रहा था, जब वो नाबालिग थी. मामा-भांजी का रिश्ता होने की वजह से कोई उस पर शक नहीं कर रहा था. उसने कई बार मामा को समझाने की कोशिश की लेकिन मामा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. इससे तंग आकर उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई. तुरंत ही आरोपी मामा के खिलाफ विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज कराया गया.
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी ललन मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है. इस मामले पर विश्वविद्यालय थाना प्रभारी जय प्रकाश पटेल ने बताया कि आरोपी ने पहली बार 2017 में घर पर अकेली पाकर मामा ललन मिश्रा ने नाबालिग से रेप किया था. इसी बीच किशोरी के कुछ वीडियो बनाए थे, जिसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story