भारत

रिश्ता हुआ तार-तार: ट्यूशन टीचर ने छात्रा का किया रेप, गुस्साई भीड़ ने रोड पर किया हंगामा

jantaserishta.com
4 July 2021 8:39 AM IST
रिश्ता हुआ तार-तार: ट्यूशन टीचर ने छात्रा का किया रेप, गुस्साई भीड़ ने रोड पर किया हंगामा
x

DEMO PIC

रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली के बवाना इलाके में एक ट्यूशन टीचर पर ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. घटना दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र की है. आरोपी ट्यूशन टीचर का नाम प्रवीण बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक अपनी ही छात्रा के साथ रेप का आरोपी टीचर प्रवीण छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था. प्रवीण पर रिश्ते में अपनी भतीजी लगने वाली बच्ची के साथ ही रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. बताया जाता है कि प्रवीण की भतीजी लगने वाली 13 साल की बच्ची भी उससे ट्यूशन पढ़ती थी. प्रवीण पर रेप का आरोप लगने के बाद एक अन्य बच्ची ने भी उसपर आरोप लगाया है.
बताया जाता है कि प्रवीण के एक बच्ची से रेप करनने की भनक जब गांव के लोगों को लगी तो जिनकी भी बच्ची उससे ट्यूशन पढ़ती थी, उसने अपनी बच्चियों से पूछा. एक अन्य बच्ची ने भी अपने परिजनों को बताया कि प्रवीण ने उसे मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ रेप किया था. प्रवीण पर रेप का आरोप लगाने वाली इस बच्ची की उम्र महज सात साल थी.
ट्यूशन टीचर पर लगे रेप के आरोप को लेकर गुस्साए लोगों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर ट्यूशन टीचर प्रवीण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने और कितनी बच्चियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story