भारत

रिश्ता हुआ तार-तार: पिता ने नशे में अपनी ही बेटी का किया रेप, फिर...

jantaserishta.com
17 Oct 2021 2:40 PM IST
रिश्ता हुआ तार-तार: पिता ने नशे में अपनी ही बेटी का किया रेप, फिर...
x
पुलिस ने एक ऐसे शख्स को हिरासत में लिया है.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक ऐसे शख्स को हिरासत में लिया है, जिस पर अपनी ही 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

घटना गोरखपुर के शाहपुर थाना के अंतर्गत पादरी बाजार स्थित बधिक टोला गांव की है. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता नशे में था और नशे में उसने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी पिता नशे की हालत में घर पहुंचा और वहां अपनी 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई.
वहीं, बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story