भारत

रिश्ते का खून: बेटे ने की मां-बाप की हत्या, सिर पर गैस सिलिंडर से किया वार

jantaserishta.com
26 March 2022 5:50 PM IST
रिश्ते का खून: बेटे ने की मां-बाप की हत्या, सिर पर गैस सिलिंडर से किया वार
x
घटना के समय दोनों सो रहे थे.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने मां-बाप सिर पर गैंस सिलेंडर पटकर हत्या कर दी. घटना के समय दोनों सो रहे थे. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है.

आरोपी युवक का नाम अजय सहनी है. वह पारू थाना के खुटाही गांव में रहता है. अजय सहनी ने घर में सो रहे अपने पिता संभु सहनी और मां शारदा देवी की गैस सिलिंडर से उनके सिर को कुचल कर जान से मार दिया.
घटना के वक्त उसकी बहन घर में मौजूद थी. जब उसने चीखें सुनी तो भागकर पड़ोसियों को बताया. खबर मिलते ही लोगों ने आरोपियों को घेर लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी. गिरफ्तारी के बाद आरोपी अजय सहनी ने गांववालों को धमकी भी दी. मृतक के दामाद संजय ने बताया कि अजय सहनी पैसा की मांग को लेकर बराबर अपने मां-बाप से झगड़ता रहता था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story