भारत
सीएम रेखा गुप्ता की अपील, फोन में सेव कर लें 181 और 112, संकट में यही नंबर आएंगे काम
jantaserishta.com
28 Nov 2026 10:47 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे अपने फोन में 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) नंबर सेव करके रखें और इन्हें अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर करें।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके कहा कि इमरजेंसी के दौरान समय पर मदद मिलना सबसे जरूरी है और उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सुरक्षित दिल्ली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने वीडियो संदेश में कहा, "दो नंबर बता रही हूं। केवल याद नहीं रखना है, दिमाग में रट लेना है। आपको लगेगा कि आपको मालूम है पर संकट की घड़ी आती है, तो कुछ सूझता नहीं है। दिमाग में कुछ आता नहीं है। तब याद आता है कि 100 नंबर मिलाएं या 101 डायल करें, क्या करें, किसको बुलाएं, पुलिस को कैसे सूचित करें। ऐसे में ये दो नंबर याद कर लीजिए।"
उन्होंने बताया कि एक नंबर है 181, जो केवल महिला सहायता हेल्पलाइन है और दूसरा है 112, जो हर तरह की हेल्पलाइन है, जिसे आप एंबुलेंस के लिए, पुलिस के लिए या किसी भी इमरजेंसी मदद के लिए डायल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संकट में आपको या आप किसी और को देख रहे हो, तो ये नंबर अपने मोबाइल में इमरजेंसी नंबर के तौर पर सेव कर लो। उन्होंने कहा, "शहर की हर बेटी की, हर महिला की सुरक्षा हमारी सुरक्षा, हमारी साझी जिम्मेदारी है।"
अक्सर लोग 100 या 101 जैसे पुराने नंबरों में उलझ जाते हैं। संकट के समय दिमाग काम करना बंद कर देता है। ऐसे में अगर 181 और 112 पहले से फोन में सेव होंगे, तो एक क्लिक में मदद मिल सकेगी। 181 नंबर खास तौर पर महिलाओं की मदद के लिए है। अगर कोई महिला किसी भी तरह की परेशानी, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या असुरक्षा महसूस कर रही है, तो इस नंबर पर कॉल कर सकती है।
वहीं, 112 एक यूनिवर्सल इमरजेंसी नंबर है। इस पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर समेत किसी भी इमरजेंसी मदद के लिए कॉल किया जा सकता है।
TagsRekha Gupta
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





