भारत

रेखा गुप्ता आज सीएम पद की शपथ लेंगी

Nilmani Pal
20 Feb 2025 6:22 AM IST
रेखा गुप्ता आज सीएम पद की शपथ लेंगी
x

दिल्ली। रेखा गुप्ता आज सीएम पद की शपथ लेंगी। दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा ने मूल काडर से आने वाली रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुनकर सामाजिक राजनीति को मजबूती दी है। महिलाओं से मिल रहे देशव्यापी समर्थन को देखते हुए भाजपा ने यह कदम उठाया है।

रेखा गुप्ता मौजूदा समय में पार्टी की इकलौती महिला मुख्यमंत्री होंगी। इसके साथ ही बिहार में सुशील मोदी के बाद बड़े मतदाता वर्ग वैश्य समुदाय को साधने में भी यह फैसला सहायक होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपकर भाजपा ने एक साथ कई निशाने साधे हैं। भाजपा ने अपने फैसले से वैश्य समुदाय को साफ संदेश दिया है पिछड़ा वर्ग की राजनीति में उनका पार्टी में अहम स्थान है।

भाजपा को देश भर में महिलाओं का लगातार समर्थन मिल रहा है। लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला कानून बनाने के बाद भाजपा पर महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व देने का दबाव भी था। अब मौजूदा समय में रेखा गुप्ता भाजपा की पहली और देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

Next Story