भारत

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता, CM साय ने दी बधाई

Shantanu Roy
19 Feb 2025 8:11 PM IST
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता, CM साय ने दी बधाई
x
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लगी है. नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री होंगे।

वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी है। वहीं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे. रेखा गुप्ता और वर्मा बुधवार को साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में भव्य समारोह में शपथ लेंगे. उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ होगा. बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
Next Story