4 साल की बच्ची का पुनर्जन्म, बताया 9 साल पहले कब-कैसे हुई थी मौत, परिवार हैरान

राजसमंद. राजस्थान के राजसमंद में एक 4 साल की बच्ची ने अपने पुनर्जन्म को लेकर दावा किया है. बच्ची की बातों से मां-बाप से लेकर रिश्तेदार और गांव वाले सब चकित हैं. मासूम पिछले जन्म की जो बातें और किस्से बता रही है, वह सच निकले हैं. कहा जा रहा है कि पहली जिंदगी में उसकी मौत कब और कैसे हुई, बच्ची यह सब बताती है. हालांकि उम्र कम होने से वो फर्राटा से बात नहीं कर सकती है. राजसमंद जिले के नाथद्वारा से सटा गांव है परावल. यहां के रतनसिंह चूंडावत की 5 बेटियां हैं. वह एक होटल में नौकरी करते हैं. पिछले एक साल से उनकी सबसे छोटी बेटी 4 साल की किंजल बार-बार अपने भाई से मिलने की बात कह रही थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





