भारत

महिलाओं की रेकी, पतियों के घर से बाहर निकलते ही पहुंच जाता था युवक

Nil dhankar
23 April 2024 2:22 PM IST
महिलाओं की रेकी, पतियों के घर से बाहर निकलते ही पहुंच जाता था युवक
x
केस दर्ज

पश्चिम बंगाल। नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गांव की करीब 50 महिलाओं ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दी है. महिलाओं ने युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है और बताया कि वह रात के वक्त गांवों में किसी की खिड़की खोलकर झांकता है तो किसी का दरवाजा खोलकर घर में घुस जाता है.

महिलाओं की शिकायत के मुताबिक, आरोपी युवक पिछले तीन साल से रात भर महिलाओं को परेशान करता है. कभी किसी की खिड़की से झांकता है तो कभी किसी का दरवाजा खोलकर भाग जाता है. आरोपी ऐसी महिलाओं को टारगेट करता है, जिनके पति काम के सिलसिले में बाहर गए हुए होते हैं.

महिलाओं ने बताया कि बीते शनिवार को जब वह एक महिला के कमरे में घुसा था. इसी दौरान उसे कुछ महिलाओं ने पकड़ लिया था, लेकिन वो किसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग गया. युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक युवक फरार बताया जा रहा है. महिलाओं की शिकायत के अनुसार, युवक का नाम प्रदीप सरकार है. जिसकी उम्र लगभग 45 साल के आसपास है.


Next Story