भारत
पहली पत्नी के छोड़ने का मलाल, दूसरी पत्नी को उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
11 April 2026 1:08 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
मोरबी: गुजरात के मोरबी जिले के टंकारा क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, घटना टंकारा के लजाई गांव के पास की है. आरोपी की पहचान संजय के रूप में हुई है, जिसने शकुबेन नाम की महिला से दूसरी शादी की थी. बताया जा रहा है कि दूसरी शादी के चलते संजय की पहली पत्नी गंगा उसे बच्चों के साथ छोड़कर जा चुकी थी, जिससे परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था. इसी बात को लेकर संजय और शकुबेन के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.
घटना वाली रात भी दोनों के बीच पहली पत्नी को लेकर कहासुनी हुई. संजय ने शकुबेन से कहा, 'तुम्हारे कारण मेरी पहली पत्नी मुझे और मेरे बच्चों को छोड़कर चली गई है.' विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर संजय ने शकुबेन के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण शकुबेन की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की योजना बनाई.
पुलिस के मुताबिक, अगले दिन संजय ने अपने बेटे साहिल को इस घटना की जानकारी दी और उसे साथ चलने के लिए कहा. इतना ही नहीं, उसने बेटे को धमकी भी दी कि अगर वह साथ नहीं गया तो उसे भी जान से मार देगा. हालांकि, साहिल डर के बावजूद पिता के साथ नहीं गया, लेकिन उसने दूर से पूरी घटना पर नजर रखी.
बाद में साहिल ने देखा कि उसका पिता रिक्शा में शव को लेकर लजाई गांव के पास भीमनाथ मंदिर के आगे बांध के पास पहुंचा और बबूल की झाड़ियों में फेंक दिया. इसके बाद साहिल ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस हरकत में आई.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही बेटे की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





