
x
Shimla. शिमला। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। किसान धान की फसल बेचने के लिए किसानों ने विभाग के पोर्टल पर पजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। अभी तक 374 किसानों ने धान की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण करवाया है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में तीन अक्तूबर से 15 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। धान की फसल का 2425 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य तय किया गया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए 11 मंडिया प्रस्तावित हैं। जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मीलवां, नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा, धौलाकुंआ, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन एवं मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए जाने हैं। खाद्य आपूति विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम का कहना है कि विभाग द्वारा इस बार 31,100 एमटी धान की फसल खरीदने का लक्षय तय किया गया।
विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार किया गया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार,बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





