बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, इस साल की पहली तस्वीर आई सामने, देखिए- कितना बड़ा है बाबा बर्फानी का आकार

कश्मीर: अमरनाथ गुफा में बनने वाली हर साल की शिवलिंग के आकार की पहली तस्वीर सामने आई है. इस साल अमरनाथ यात्रा पर आठ लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.
अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी की कहानी:
कहते हैं जब भोलेनाथ बुलाते हैं तभी कोई अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाता है। लंबी यात्रा और अनेक मुश्किलों को पार कर हिमलिंग के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या भक्त पहुंचते हैं। खड़ी चढ़ाई के बाद भगवान महादेव के विहंगम स्वरूप का दर्शन कर लोग खुद को भाग्यशाली समझते हैं। मान्यता है कि अमरनाथ की गुफा में ही भगवान शंकर ने मां पार्वती को अमरकथा सुनाई थी। इसी कथा को सुनकर शुकदेव जी अमर हो गए थे। एक बार अपनी प्रशंसा से अभिमान में आए शुकदेव ने अमरकथा कहनी शुरू कर दी, तो देवलोक में खलबली मच गई। इस कथा को सुनने वाले अमर हो सकते थे। भोलेनाथ ने क्रोधित होकर श्राप दे दिया कि जो भी कथा को सुनेगा वह अमर नहीं होगा, पर शिवलोक को अवश्य प्राप्त करेगा। धरती की ऐसी पवित्र जगह पर जाने का मन भला किसे नहीं होगा! कोरोना महामारी के चलते दो साल तक यात्रा स्थगित रही लेकिन अगर आपने सोच रखा है तो फिर प्लान बना लीजिए। 30 जून से 43 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ गुफा मंदिर की पवित्र यात्रा शुरू होने जा रही है।
दिल्ली से कैसे पहुंचें बाबा बर्फानी के दरबार में
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





