भारत
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए आज से प्राइवेट कैंडिडेट का रजिस्ट्रेशन
jantaserishta.com
12 Sept 2023 10:37 AM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 12 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरु करने जा रहा है। प्राइवेट कैंडिडेट 12 सितंबर से सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के रजिस्ट्रेशन को लेकर बकायदा एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 12 सितंबर- इस बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा जा सकेगा। 11 अक्टूबर आवेदन की लास्ट डेट है जबकि छात्र 19 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एग्जाम फॉर्म भरने के लिए 1500 रुपए की फीस भरनी होगी। एक्सट्रा सब्जेक्ट के लिए प्रति सब्जेक्ट 300 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए छात्रों को 100 रुपये देने होंगे।
अंतिम तिथि के उपरांत बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने पर 2000 रुपए का शुल्क देना होगा। फीस के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के जरिए पेमेंट की जा सकती है। ऐसे छात्र जो पहले 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके थे, वह भी इस साल फॉर्म भरकर फिर से परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक छात्रों को उनके घर के नजदीक स्थित परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। गौरतलब है कि 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए सीबीएसई बोर्ड की यह परीक्षाएं अगली बार 2024 के फरवरी- मार्च में आयोजित की जानी हैं। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा पैटर्न में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सीबीएसई ने यह बदलाव अगले वर्ष 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में करने का फैसला किया है। छात्रों को बदलाव के बारे में समझाने के लिए बकायदा नए सैम्पल पेपर भी रिलीज कर दिए गए हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक जो छात्र अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वे छात्र जारी किए गए इन सैम्पल पेपर्स की मदद से इन बदलावों को जान सकते हैं। सीबीएसई के यह सैंपल पेपर छात्रों को अभी से जानकारी देंगे कि आने वाली परीक्षा में किस प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।
प्रश्नों के अलावा छात्रों को यह भी पता लग सकेगा की परीक्षा में किस प्रकार की मार्किंग रहेगी। सीबीएसई ने अपने यह नए सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। बोर्ड परीक्षा में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब 50 प्रतिशत सवाल कंपीटेंसी बेस्ड होंगे। वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से इन सैंपल पेपर का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। वर्ष 2024 से लागू होने वाले सीबीएसई परीक्षा में एनालिटिकल, कॉन्सेप्ट बेस्ड सवाल ज्यादा आएंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक इसके अलावा एमसीक्यू, शॉर्ट आंसर्स सभी में सवालों की वैरायटी यही रहेगी। तकरीबन 50 प्रतिशत सवाल एमसीक्यू, और एक से दो मार्क्स के रूप में बदल दिए गए हैं।
Tagsसीबीएसई बोर्ड परीक्षासीबीएसईप्राइवेट कैंडिडेट रजिस्ट्रेशनCBSE Board ExamCBSEPrivate Candidate Registration
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





