
x
इस दौरान अस्पताल में इलाज और मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है।
लखनऊ: यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बरेली में दो साल बच्चे का गलत ऑपरेशन के आरोप में डॉ. एम. खान हॉस्पिटल का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप के बाद शिकायत की जांच शुरू हो गई। परिजन और हॉस्पिटल के डॉक्टर-कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए गए। शुरुआत जांच के आधार पर अस्पताल का पंजीकरण अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। इस दौरान अस्पताल में इलाज और मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है।
बरेली में छोटे बच्चे को बोलने में दिक्कत हो रही थी। वह तुतलाकर बोल रहा था। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे की जीभ का ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। परिजन बच्चे को लेकर शहर के डॉ. एम. खान अस्पताल लेकर जांच थे। यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे का गलत ऑपरेशन कर दिया। शिकायत के बाद डिप्टी सीएम ने बरेली सीएमओ को तत्काल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेजकर जांच कराने के आदेश दिए थे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भानु प्रकाश की अध्यक्षता में डॉ. संचित शर्मा, डॉ. चन्द्रपाल, डॉ. जय प्रकाश ने जांच के दौरान परिजनों के बयान दर्ज किए। डॉक्टर-कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इलाज संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण किया। जांच टीम ने अस्पताल का पंजीकरण अगले आदेशों तक रद्द कर दिया है। अस्पताल में इलाज संबंधी गतिविधियां भी रोक दी गई हैं।
Tagsयूपीयूपी न्यूज़गलत ऑपरेशनअस्पतालपंजीकरण रद्दUPUP newswrong operationhospitalregistration cancelled
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





