भारत

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण 11 फरवरी तक

5 Feb 2024 7:20 AM GMT
भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण 11 फरवरी तक
x

जालोर। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार 11 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।भारतीय वायुसेना में 5 ए.एस.सी. ए.एफ. जोधपुर के कमाण्डिंग ऑफिसर विंग कमाण्डर अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अविवाहित पुरूष व …

जालोर। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार 11 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।भारतीय वायुसेना में 5 ए.एस.सी. ए.एफ. जोधपुर के कमाण्डिंग ऑफिसर विंग कमाण्डर अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अविवाहित पुरूष व महिला उम्मीदवार 17 जनवरी को प्रातः 11 बजे से 11 फरवरी, 2024 को रात्रि 11 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है साथ ही भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए 2 जनवरी, 2004 से 2 जुलाई, 2007 तक जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय, कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है अथवा 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story