पहले दिन में 10 लाख वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन, बना विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली: देश में कोरोना के दोबारा बढ़ते खतरे के बीच आज से टीकाकरण का दूसरा अभियान शुरू हो रहा है. आज से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की खुराक मिलनी शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही कैंसर, शुगर और हाइपरटेंशन के 45 साल से अधिक उम्र के कोमोर्बिडिटी वाले यानी गंभीर बीमारी वाले लोगों को भी टीका मिलना शुरू हो जाएगा. देश के अलग-अलग राज्यों में तैयारी पूरी कर ली गई है. राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के मुताबिक देश में 50 साल से ऊपर और किसी बीमारी के साथ जी रहे 50 साल के उम्र के ऊपर के लोगों की कुल संख्या लगभग 27 करोड़ है. बता दें कि देश में आज से कोरोना वैक्सीनेशन 2.0 मिशन का आगाज हो गया है. आज से 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों और 45 साल से अधिक लोग (गंभीर बीमारी वाले) लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. सोमवार सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन लगवाई. पीएम मोदी के अलावा नवीन पटनायक, नीतीश कुमार जैसे नेताओं ने भी वैक्सीन लगवाई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





