भारत
शिशु के जन्म के बाद तुरंत करें मंत्र ऐप पर पंजीकरण: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
jantaserishta.com
8 July 2023 3:51 PM IST

x
लखनऊ: जन्म के बाद लेबर रूम में ही शिशु का मंत्र ऐप पर डाटा फीड करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतें। डाटा रियल टाइम होने से आगे की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। यह निर्देश शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए।
अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी सीएमओ और महिला अस्पताल के सीएमएस मंत्र ऐप पर शिशुओं का रियल टाइम डाटा फीड कराना सुनिश्चित कराएं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मां-नवजात ट्रेकिंग एप्लीकेशन मंत्र ऐप शिशु मृत्युदर के आंकड़ों में कमी लाने में सहायक साबित होगा। शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी रणनीति बनानी भी आसान होगी। प्रदेश में राजकीय चिकित्सा स्वास्थ्य इकाईयों पर होने वाले प्रसव तथा संदर्भन संबंधी सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा लेबर रूम रजिस्टर को डिजीटाइज कर समस्त डाटा रियल टाइम में उपलब्ध कराने हेतु मंत्र ऐप विकसित किया गया है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मौजूदा समय में 25,814 राजकीय स्वास्थ्य इकाइयों में मंत्र पर डाटा अंकन किया जा रहा है। इस ऐप पर 15 मई 2023 तक 2686675 संस्थागत प्रसवों का अंकन किया जा चुका है। मंत्र ऐप के तहत डाटा फीडिंग का काम बाकी के महिला संस्थानों में भी लागू किया जाए। इसका खाका तैयार किया जाए। अधिकारी समय-समय पर कार्यक्रम की समीक्षा करें। तकनीकी व दूसरी आने वाली अड़चनों को दूर करने का प्रयास करें।
Tagsमंत्र ऐपपंजीकरणशिशुशिशु जन्मडिप्टी सीएम ब्रजेश पाठकब्रजेश पाठकmantra appregistrationbabybaby birthdeputy cm brajesh pathakbrajesh pathak
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





