भारत

FIR दर्ज! मंत्री के भाई ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा, पीएम मोदी और सीएम योगी का लगाया होर्डिंग, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
29 Dec 2020 8:42 AM IST
FIR दर्ज! मंत्री के भाई ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा, पीएम मोदी और सीएम योगी का लगाया होर्डिंग, जानिए पूरा मामला
x
बड़ी खबर.

उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के भाई ललित अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. इस मामले में 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है.

दरअसल, यूपी में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के होर्डिंग लगाए गए थे, जिसमें स्वदेशी ब्रान्ड के फोन की लॉन्चिंग दिखाई जा रही थी. होर्डिंग्स पर फोटो और फोन को इस तरह दर्शाया गया कि ये फोन सरकार की योजना है और पूरी तरह से स्वदेशी है.
इसकी लॉन्चिंग में सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और दूसरे मंत्री भी शामिल हुए थे. IN BLOCK नाम के इस फोन को लॉन्च करने के बाद कंपनी का एडवरटाइजिंग का काम मंत्री के भाई ललित अग्रवाल को दे दिया गया, जिसके लिए करोड़ों रुपये अदा किए गए. मंत्री के भाई ललित अग्रवाल ने यूपी और उत्तराखंड में होर्डिंग्स लगाकर प्रचार किया, लेकिन ये फोन बाजार में आया ही नहीं. आशंका है कि कंपनी का इरादा सरकार से सस्ती दर पर जमीन और दूसरी सहूलियत लेने का था.
बताया जा रहा है कि फोन बनाने वाली कंपनी भी संदेह के घेरे में है. कंपनी के सीईओ दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी के फेसबुक से पता चलता है कि वो यूपी के सुल्तानपुर जिले का रहने वाला एक सामान्य लड़का है. इसी जिले के रहने वाले विधायक देवमणि त्रिपाठी भी हैं. उन्होंने ना सिर्फ फोन की लॉन्चिंग में शिरकत की बल्कि दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी की तारीफ में ट्वीट्स भी किए थे. जब इस मामले में शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची तो आनन-फानन में लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story