भारत
संसद के नए भवन के उद्घाटन पर सवाल को लेकर हरदीप पुरी ने कही ये बात
jantaserishta.com
23 May 2023 10:58 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर संविधान के एक आर्टिकल को मिसकोट करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करना चाहिए। पुरी ने मंगलवार को एक के बाद एक सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पहले नए संसद भवन की आवश्यकता पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अब संविधान के एक आर्टिकल को मिसकोट कर अपने गोलपोस्ट को बदलने की कोशिश कर रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा पहले की गई अभद्र टिप्पणियों का जिक्र करते हुए पुरी ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का दावा करने वाली कांग्रेस में भारत की प्रगति को लेकर राष्ट्रीय भावना और गर्व की भावना का अभाव है।
उन्होंने कांग्रेस को देश के इस जश्न में शामिल होने की सलाह देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि, यदि वे (कांग्रेस) 24 अक्टूबर 1975 के दिन को याद करेंगे, जिस दिन इंदिरा गांधी ने संसदीय एनेक्सी का उद्घाटन किया था या फिर 15 अगस्त 1987 को याद करेंगे जब राजीव गांधी ने पार्लियामेंट लाइब्रेरी की नींव रखी थी, तो उन्हें बेहतर महसूस होगा।
कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पुरी ने आगे पूछा कि, तो अब अपने पाखंड को सही ठहराने के लिए आर्टिकल खोजने के बजाय वे सिर्फ मुस्कुरा क्यों नहीं सकते और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि और महानता की ओर भारत की यात्रा में शामिल हो सकते हैं!
Tagsकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरीहरदीप सिंह पुरीसंसदसंसद भवनUnion Minister Hardeep Singh PuriHardeep Singh PuriParliamentParliament House
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





