भारत
संसद भवन उद्घाटन को लेकर नीतीश ने कहा- सत्ता में बैठे लोग इतिहास बदलने की कोशिश कर रहे
jantaserishta.com
27 May 2023 2:43 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संसद भवन उद्घाटन को लेकर शनिवार को भाजपा पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा कि नए संसद की जरूरत क्या थी।
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए संसद भवन निर्माण पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि संसद की क्या जरूरत थी। पहले की इमारत एक ऐतिहासिक थी। मैंने बार-बार कहा है कि सत्ता में बैठे लोग इस देश के इतिहास को बदल देंगे। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होने का कोई मतलब नहीं। मुझे बहुत बुरा लग रहा है। आज नीति आयोग की बैठक और कल नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होने का कोई मतलब नहीं था। सत्ता में बैठे लोग आजादी की लड़ाई के इतिहास को बदल देंगे। मुझे बहुत बुरा लग रहा है।
उन्होंने कहा कि आजादी हुई, तो जहां से शुरूआत हो गई, उसे ही और विकसित कर देना चाहिए। अलग से नया भवन बनाने का कोई मतलब ही नहीं है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आप क्या इतिहास ही बदल दीजिएगा? इसे अलग करने की क्या जरूरत थी? पुरानी संसद भवन को ही विकसित करना चाहिए था। आप क्या इतिहास भूला दीजिएगा? कल आप इसे खत्म कर दीजिएगा तो इतिहास के बारे में क्या पता चलेगा?
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप जान लीजिए जो शासन में हैं, वह सारे इतिहास को बदल देंगे। आजादी की लड़ाई के इतिहास को भी बदल देंगे। देश के नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।
Tagsमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारनया संसद भवन उद्घाटननया संसद भवनChief Minister Nitish KumarNitish KumarNew Parliament House inaugurationNew Parliament House
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





