भारत

इंडिया बनाम भारत को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, कहां-कहां नाम बदलेंगे

jantaserishta.com
5 Sept 2023 5:35 PM IST
इंडिया बनाम भारत को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, कहां-कहां नाम बदलेंगे
x
पटना: देश में भारत बनाम इंडिया को लेकर चल रही सियासत पर बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन बनने के बाद से भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कहां-कहां नाम बदलेंगे। राजद कार्यालय में आयोजित एक परिचर्चा में भाग लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि देश में जब से इंडिया गठबंधन बना है इनको बेचैनी है जबकि हमारा नारा है कि ‘जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया’।
उन्होंने कहा कि जी-20 की बैठक के लिए जो निमंत्रण जारी किया गया है उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखकर दिया जा रहा है। ये भाजपा की संविधान के प्रति क्या सोच है स्पष्ट करता है, जबकि भारत के संविधान की प्रस्तावना में ही उल्लेख है कि इंडिया अर्थात भारत है। लेकिन, आज भाजपा प्रस्तावना को ही बदलने पर उतारू है। जबकि, हम सभी वी प्राउड ऑफ इंडिया कहलाने में गौरवान्वित महसूस करते हैं। विदेश में जब भारतीय जाते हैं तो उन्हें इंडियन और भारत के प्रधानमंत्री को प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया कहकर संबोधित किया जाता है। आज किस तरह की राजनीति केन्द्र सरकार कर रही है यह देश के लोग देख रहे हैं।
राजद नेता ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा इंडिया गठबंधन नाम दिये जाने के बाद से ही इन्हें बेचैनी हो रही है। उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि ऐसे दुष्प्रचार करने वाले से बचने की आवश्यकता है जो राजनीति के लिए कुछ भी कर रहे हैं, जो देश हित में नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story