भारत

प्लॉट बेचने से किया इंकार, साथियों के साथ मिलकर पति ने पत्नी के साथ किया ये....

jantaserishta.com
9 Feb 2022 4:19 PM IST
प्लॉट बेचने से किया इंकार, साथियों के साथ मिलकर पति ने पत्नी के साथ किया ये....
x
काफी समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था.

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी पर जानेवाला हमला कर दिया. आरोप है शख्स ने पहले जबरन रास्ते से पत्नी को उठाया फिर उस पर गोली चलवाई. जिसमें वो बाल-बाल बची गई लेकिन उसे गंभीर चोटे आई हैं. जिसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति जबरन प्लॉट बेचने का दबाव बना रहा है, जो उसके नाम है. इनकार करने पर उसके पति ने इस वारदात को अंजाम दिया. यह मामला राजाखेड़ा थाना इलाके के गांव कुम्हरपुरा के पास का हैं. जहां पति ने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी पर ही जानलेवा हमला किया.
साथियों के साथ मिलकर पति ने पत्नी पर चलवाई गोली
राजाखेड़ा पुलिस को दी गई तहरीर में घायल महिला के पिता लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उनकी बेटी और पत्नी राजाखेड़ा से पैदल अपने गांव कन्हाकी की तरफ जा रही थीं. अचानक कुम्हरपुरा गांव के पास बेटी शीतल का पति भूरी सिंह अपने चार साथियों के साथ आया और उसकी बेटी और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान ने फायरिंग भी की. जब उसकी पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा गया. इस मामले में उनकी बेटी बुरी तरह से घायल हो गई और वो उसे मरा समझकर फरार हो गए.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति खाली प्लॉट बेचने का दबाव बना रहा है उसके माना करने पर जानलेवा हमला किया गया. साथ ही उसकी बुजुर्ग मां के साथ भी मारपीट गई. पहले भी कई बार आरोपी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story