भारत

VIDEO: फिल्म में काम नहीं करूंगी' , पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने लिया फैसला

jantaserishta.com
14 Aug 2023 9:24 AM IST
VIDEO: फिल्म में काम नहीं करूंगी , पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने लिया फैसला
x
देखें वीडियो.
नोएडा: पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में है. उसे फिल्म से लेकर राजनीति तक का ऑफर मिल चुका है. चर्चा थी कि जल्द ही वह प्रोड्यूसर अमित जानी की फिल्म से अपना डेब्यू करेगी. अमित जानी ने तो सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने की भी घोषणा कर दी थी. यहां तक कि उसके लिए कलाकार भी फाइनल हो चुके हैं. लेकिन इसी बीच उन्हें एक सीमा हैदर ने तगड़ा झटका दे दिया है.
दरअसल, जानी फायरफॉक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा को एक फिल्म के लिए ऑफर दिया था. यह फिल्म पिछले साल उदयपुर में हुए दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनाई जा रही है. जानी ने सीमा को इस फिल्म के लिए RAW एजेंट का रोल ऑफर किया था. सीमा ने इस पर हामी भी भर दी थी. उसने कहा था कि वह फिल्म में जरूर काम करेगी, बस उसे UP ATS से क्लीन चिट मिल जाए. क्योंकि जब तक उसे क्लीन चिट नहीं मिलती तब तक वह फिल्म में काम नहीं कर पाएगी.
इसी बीच सीमा के वकील एपी सिंह ने रविवार को बताया कि वह अब अमित जानी की फिल्म में काम नहीं करेगी. सीमा ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है.
दरअसल, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत रविवार को पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिरंगा लगाकर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. उस समय कई मीडियाकर्मी भी वहां मौजूद थे. इस दौरान सीमा का प्रेमी सचिन मीणा और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी मौजूद थे. वकील एपी सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में इस बात का खुलासा किया कि सीमा हैदर ने अमित जानी की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा, “सीमा किसी भी फिल्म काम नहीं करेगी.'' खैर आने अब सीमा का ये रोल किसे ऑफर होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story