
x
DEMO PIC
मछली नहीं देने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
पटना: बिहार के पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मछली नहीं देने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल, मरांची के कसहा दियारा में एक व्यक्ति के मछली देने से इंकार करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। मृतक भी अपराधिक चरित्र का बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, सिमरिया घाट के रहने वाले श्रवण निषाद अपने पांच-छह साथियों के साथ दियारा के शिवनगर में मछली पकड़ रहा था। उसी दौरान पुरानी कसहा दियारा के रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंचे और मछली की मांग करने लगे। श्रवण के मुफ्त में मछली देने से इंकार किए जाने पर विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर श्रवण को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरांची के थाना प्रभारी साकेत कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतक भी आपराधिक चरित्र का है तथा कई संगीन मामलों का आरोपी है। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, सूत्रों का कहना है कि इन दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी चल रही थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





