भारत
रंगदारी देने से इनकार पड़ा भारी, बुजुर्ग कारोबारी पर मुक्कों से हमला
jantaserishta.com
17 Oct 2026 10:15 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
इंदौर: इंदौर के पॉश इलाके सपना संगीता में बुजुर्ग व्यापारी से हफ्ता वसूली और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. धार से आए बदमाशों ने 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी को धमकाते हुए कहा कि व्यापार करना है तो हर महीने 50 हजार रुपये देने होंगे. बुजुर्ग द्वारा अवैध वसूली देने से मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर भंवरकुआं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार 65 वर्षीय रमा गर्ग ने शिकायत दर्ज कराई है कि 14 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे धार निवासी नरेंद्र मेहता और पुष्कित मेहता अपने दो अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंचे.
आरोपियों ने उनके पति कैलाश चंद्र गर्ग (68) को रोककर अपशब्द कहने के साथ ही धमकाते हुए कहा- "अगर तुम्हें व्यापार करना है तो हर महीने 50,000 रुपये देने पड़ेंगे." जब बुजुर्ग कैलाश चंद्र ने अवैध रकम देने से साफ इनकार कर दिया, तो नरेंद्र, पुष्कित और उनके साथियों ने आव-देखा न ताव और बुजुर्ग पर मुक्कों से हमला कर दिया. हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों द्वारा बुजुर्ग के साथ की जा रही मारपीट की पूरी वारदात कैद हो गई है. फुटेज में आरोपी बुजुर्ग को बेरहमी से पीटते और धमकाते साफ नजर आ रहे हैं. पुलिस ने फुटेज को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है और ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





